हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार के ऊपर चढ़...

    कार के ऊपर चढ़ा डंपर , हादसे में चार लोगों की मौत

    Death, Dumpper, Car, Collision, Accident, Rajasthan

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। अलवर के काठूवास में शनिवार को एक डंपर व कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। डंपर का अगला पहिया कार के अगले हिस्से के ऊपर से निकल गया। कार में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से निकाला गया।

    चिड़ावा के रहने वाले चार लोग कार से दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में रेवाड़ी-नारनोल एनएच 11 पर टीकाराम जुल्ली की फैक्ट्री के पास इनकी कार को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर का अगला पहिया कार के बोनट पर चढ़ गया। दुर्घटना होते ही वहां से गुजर रहे लोग मदद को आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत से कार से निकाला तथा रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

    इनकी गई जान

    मृतकों में तीन प्रकाशचंद (50) पुत्र जगनारामए नवीन (18) पुत्र शेर सिंह व तेन सिंह (40) पुत्र पोकरराम झुंझुनूं जिले के सारी गांव के रहने वाले थे। वहीं पंकज (27) पुत्र जगदीश प्रसाद झुंझुनूं के खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के गांव बोरनिया की ढाणी का रहने वाला था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।