हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मथुरा में सड़क...

    मथुरा में सड़क हादसे में चार मरे

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    मथुरा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) के जैत क्षेत्र मे शनिवार को एक सड़क हादसे में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात एक बजे मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर जैत गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब अलीगढ़ से पांच लोग एक कार पर सवार होकर शनिदेव मन्दिर कोकिलावन जो रहे थे कि जैत गांव के सामने उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक ट्रक चालक को रौंद दिया और फिर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना के समय ट्रक चालक पास के चौधरी ढाबे में खाना खाने जा रहा था। Mathura News

    कैसे हुआ हादसा | Mathura News

    उन्होने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक की पहचान छपरा बिहार निवासी अजीत कुमार (35) के रूप में हुई है जबकि कार में सवार तीन मृतकों की पहचान निविध बंसल (29), आलोक दयाल (26) तथा आकाश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल इगलास निवासी कमल वर्मा एवं बन्ना देवी अलीगढ निवासी विशाल वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार तीनो मृतक बन्ना देवी अलीगढ़ के निवासी थे। Mathura News

    यह भी पढ़ें:– Film City: उदयपुर में फिल्म सिटी की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here