हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वेल्डिंग की च...

    वेल्डिंग की चिंगारी ने फूंके फर्नीचर के चार गोदाम

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-89 में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।

    साथ में बने तेल एवं सीएनजी पंप को भी करवाना पड़ा बंद

    • दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
    • लकड़ी का सामान ज्यादा होने से आग तेजी से फैली

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां सेक्टर-89 में सोमवार को एक फर्नीचर के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान हो गया। आग ज्यादा फैलने के कारण साथ में बने तेल पंप को भी बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह आग वेल्डिंग की चिंगारी से लगी थी। दमकल विभाग की सात गाडि?ों से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-89 में चार फर्नीचर के गोदाम थे। इस गोदामों में नया व पुराना फर्नीचर रखा हुआ था। गोदामों को उत्तर प्रदेश निवासी जैद खान, जावेद, नौशाद, शाद, जाहिर, जुबेर, असगर खान व शमशेर खान चलाते हैं। सोमवार को यहां अचानक धुआं उठता नजर आया। कुछ ही देर में वहां पर आग तेजी से फैल गई। एक के बाद एक चारों गोदाम आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना पर दमकल विभाग से गाड़ियां लेकर कर्मचारी पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। Gurugram News

    कई किलोमीटर दूर से ही इन गोदामों में लगी आग व काला धुआं नजर आ रहा था। इस दौरान सडक पर जाम भी लग गया। ऐहतियात के तौर पर वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। बता दें कि इन गोदामों के पास ही नायरा कंपनी का तेल एवं सीएनजी पंप भी है। कहीं आग भडककर पंप तक ना पहुंच जाए, इस ऐहतियात से पंप को भी बंद करवा दिया गया। कड़ी मशक्कत से दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच के बाद फायर ब्रिगेड अधिकारी विपिन ने जानकारी दी कि फर्नीचर गोदाम में वेल्डिंग की चिंगारी से यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि वहां पर वैल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। इस दौरान चिंगारी किसी सामान पर गिरी और आग का गोला बनकर भडकी। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Fire: शिकोहाबाद में आग लगने के बाद मकान में हुआ धमाका, आधा दर्जन घायल