हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस मुठभेड़ ...

    पुलिस मुठभेड़ में 4 बकरी लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, घायल

    Firozabad News
    Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में 4 बकरी लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, घायल

    पुलिस को मेक्स वाहन से 7 बकरी बरामद

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: रविवार को शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एफएस यूनिवर्सिटी के निकट से दिखतोली के किसान से मारपीट कर बकरी लूट ले जाने वाले मैक्स सवार बदमाशों से पुलिस की सोमवार रात छीछामई पुल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 4 बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। पुलिस बकरी लुटेरों से पूछतांछ कर रही है। Firozabad News

    सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिखतोली के किसान से बकरी लूटने वाले लुटेरे बकरी लेकर छीछामई पुल से होते हुए कही जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की कार्यवाही में एक बदमाश के गोली लगी जबकि अन्य तीन बदमाशों की घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। Firozabad News

    पुलिस ने घायल बदमाश दानिश पुत्र मास्टर खाँ निवासी पटराहर जिला मैनपुरी को अस्पताल भेज दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुन विशेन, सीओ प्रवीन तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुँच गए। पुलिस को लोडर वाहन से 7 बकरी बरामद हुई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। पकड़े गए अन्य बदमाशों के नाम सादिक खान उर्फ पप्पू पुत्र मास्टर खान, फरमान उर्फ गूंगा पुत्र अशरफ, गुलफाम पुत्र रफल खान निवासीगण डेरा बंजारा मुंशी नगला पत्राहार थाना दनाहार जिला मैनपुरी है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: मानेसर मारुति प्लांट से शुरू हुआ भारत का बड़ा गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल