हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश ट्रक-लोडिंग ऑ...

    ट्रक-लोडिंग ऑटो भिड़ंत में चार लोगों की मौत

    Accident

    रायसेन (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के खरवई थाना क्षेत्र में वीरवार तड़के ट्रक और एक लोडिंग आॅटो की जोरदार भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन-भोपाल मार्ग पर टेडिया पुल पर ट्रक एवं लोडिंग आॅटो की तड़के हुई भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोडिंग आॅटो में फंसे चारों मृतकों के शवों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में दो भोपाल और दो रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here