हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाइक सवार चार...

    बाइक सवार चार नकाबपोशों ने कॉलेज जा रहे छात्र पर चलाईं गोली

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News : बाइक सवार चार नकाबपोशों ने कॉलेज जा रहे छात्र पर चलाईं गोली

    हमलावरों में से एक की बहिन से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है घटना का कारण

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Aurangabad News: क्षेत्र के इण्टर कॉलेज के पास सोमवार की सुबह कॉलेज जाते समय छात्र को रोक कर बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने मारपीट शुरू कर दी तथा तमंचे से गोली चलाकर जानलेवा हमले का असफल प्रयास किया। छात्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंँचकर हमलावरों को तलाशा शुरू किया लेकिन सभी हमलावर भागने में कामयाब रहे। पुलिस सरगर्मी से अभियुक्तों को तलाश रही है। Bulandshahr News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परवाना महमूदपुर निवासी राजकुमार वर्मा का पुत्र कशिश वर्मा सर्वोदय विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज खिजरपुर में कक्षा बारह का छात्र है। सोमवार को वह अपने घर से कॉलेज जा रहा था। परवाना खिजरपुर मार्ग पर कॉलेज से कुछ दूरी पहले बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक एक युवक ने 315 बोर के अवैध तमंचे की बट का प्रहार करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह कशिश हमलावरों के चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ। कशिश ने मामले की जानकारी तत्काल अपने पिता को फोन पर दी। पिता ने 112पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंँची लेकिन सभी हमलावर भाग निकलने में कामयाब रहे। Bulandshahr News

    सी ओ स्याना भास्कर मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा कर घटना का जायजा लिया और पुलिस को हमलावरों को शीघ्र तलाश कर कानून के हवाले करने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में उन्होंने बताया है कि हमलावरों में से एक युवक की बहिन से कशिश के प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एक हमलावर की पहचान हो चुकी है।शीध्र ही सभी को बंदी बना लिया जायेगा। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के शहरी क्षेत्र में एमपीएचडब्ल्यू के पद समाप्त, बिफरे स्वास्थ्य कर्मी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here