हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश अनुपम खेर की ...

    अनुपम खेर की मां सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

    Corona-infected family, including Anupam Kher's mother

    मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित हैं जबकि वह संक्रमण से पीड़ित नहीं हैं। खेर ने रविवार को स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होने कहा,” मेरी मां दुलारी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

    हमने उन्हें उपचार के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है।” खेर ने लिखा,” पूरे ऐहतियात बरतने के बावजूद मेरा भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें भी वायरस के मामूली लक्षण हैं। मैंने भी अपनी कोरोना जांच कराई जो नेगेटिव आई है।” अभिनेता ने कहा इस संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)को सूचना दे दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।