हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जाली करंसी तै...

    जाली करंसी तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 मैंबर काबू

    Ludhiana News

    15 लाख 5 हजार रुपए की जाली करंसी बरामद

    लुधियाना। (जसवीर गहल/रघबीर सिंह) थाना खन्ना की पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई मुहित के तहत नकली करंसी तैयार करने (Ludhiana News) और मार्केट में सप्लाई करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 लाख 5 हजार की जाली करंसी भी मिली है। आरोपियों ने ये करंसी अभी बाजार में चलन में लानी थी उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। पूरा रैकेट राजस्थान से चल रहा था।

    यह भी पढ़ें:– हार्डवेयर के शोरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान खाक

    डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और थाना सदर की पुलिस गश्त कर रही थी। संदिग्ध लोगों की पड़ताल करने के लिए गांव अलोड़ में अधिकारी मौजूद थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने युवकों को चेकिंग के लिए रोका। एक युवक ने अपना नाम कमलजीत सिंह निवासी गांव राणवां तहसील समराला और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हरी भारद्वाज निवासी बैक साइड बस स्टैंड माछीवाड़ा बताया।

    पुलिस ने जब कमलजीत नाम के युवक की तलाशी ली तो पुलिस को उसके जेब से 500 रुपए की करंसी के नोट बरामद हुए। इन नेटों के सीरियल नंबर आपस में मिलते जुलते थे। फिर दूसरे युवक हनी की तलाशी ली तो उससे पुलिस को 200 रुपए के करंसी के नोट बरामद हुए। इन नोटों के सीरियल नंबर भी आपस में मिलते जुलते थे। उक्त दोनों आरोपियों से कुल 67 हजार 500 रुपए के नोट बरामद हुए है।

    पूछताछ में सामने आया कि जाली करंसी का कारोबार राजस्थान से चला रहा है। पुलिस ने रेड करके राजस्थान के मनोज कुमार उर्फ विजय को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी को दूसरे प्रदेश से लाने के कारण अदालत से मंजूरी ली गई। मनोज कुमार उर्फ विजय और उसके साथी मदन लाल से 16 अप्रैल को अजमेर (राजस्थान) से 14,20,000 की नकली भी पुलिस को मिली। आरोपी मनोज कुमार उर्फ विजय पर पहले कुल 5 मामले दर्ज हैं। वहीं मदन लाल पर भी राजस्थान में एक मामला दर्ज है।

    नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, प्रिंटर और खाली कागज भी बरामद किए है। 18 अप्रैल को आरोपियों की ओर से पुलिस को 17,500 रुपए की अन्य जाली करंसी भी बरामद हुई। आरोपियों से प्लेन पन्ने पर छपे हुए (बिना काटे) नोट भी बरामद किए गए है। जिनमें से 100 रुपए की 3,88 हजार नकली करंसी और 500 रुपए के 1,96000 की जाली करंसी बरामद हुई है।

    आरोपियों से अभी तक कुल 15,05000 रुपए की नकली करंसी मिली है। (Ludhiana News) आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी किन जगहों पर ए नोट सप्लाई करने जा रहा था। बता दें कि खन्ना पुलिस ने मार्च महीने में 1,19,500 रुपए की जाली करंसी बरामद की थी। इस मामले में भी पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की लोगों से अपील है कि बाजार में चल रही नकली करंसी से बचाव रखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here