हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वाहन चोर गिरो...

    वाहन चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News : वाहन चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार

    चोरी की 4 मोटरसाईकिल बरामद | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए वाहन भी बरामद किए। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपांशु पुत्र राजकुमार, लव पुत्र विनय, वासु पुत्र अमरपाल, आदित्य पुत्र रविन्द्र बाल्मिकी बताया। Bulandshahr News

    पुलिस ने बताया क्या आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्याय पुलिस ने बताया क्या आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो कि एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान अनिल कुमार शाही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर उ0नि0 रघुवीर सिंह, उ0नि0 रूद्रप्रताप सिंह, उ0नि0 राहुल कुमार, उ0नि0 विजय प्रकाश है0का0 कपिल कुमार, है0कां0 मोहित मलिक, है0का0 कुलदीप राठी।

    यह भी पढ़ें:– वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमनदीप सिंह विर्क ने गुमथला गढू से फुंका विधानसभा चुनाव का बिगुल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here