हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल पाई डबल मर्डर...

    पाई डबल मर्डर: दो आरोपियो ने किया आत्मसमर्पण

    Kaithal News
    Kaithal News: पाई डबल मर्डर : दो आरोपियो ने किया आत्मसमर्पण

    300 गज जमीन के विवाद में हो चुकी है चार हत्याएं

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Double Murder Case: थाना पुण्डरी क्षेत्र के गांव पाई व जटेडी रोड पर जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश के दोहरे हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी जा रही लगातार दबिश व पुलिस दबाव के चलते दो आरोपियों पाई निवासी राहुल (26 वर्ष) व विजय (22 वर्ष) द्वारा शनिवार को थाना पूंडरी में आत्मसमर्पण किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल व विजय के पिता की जमीनी विवाद के कारण वर्ष 2012 में उक्त पक्ष द्वारा हत्या की गई थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों द्वारा उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। Kaithal News

    एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया की तेजेन्द्र उर्फ तेजी निवासी गांव पाई की शिकायत अनुसार उसके परिवार व गांव के ही चेला राम के परिवार के बीच पिछले करीब 14–15 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते वर्ष 2012 में हुए झगड़े में चेला राम के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी, उस मामले में उनके परिवार के कई सदस्यों को सजा हुई थी तथा वर्ष 2018 में वो सभी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुए थे। 19 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने ताऊ के लड़के सुनील के साथ गांव की गली में खड़ा था। उसी दौरान उसके ताऊ भाना श्मशान वाले खेत से घर लौट रहे थे।

    जब भाना गांव में पहुंचे तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक हथियार लहराते हुए आए और भाना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने मौके पर धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने परिवार के एक अन्य सदस्य राजेन्द्र को भी गोली मार दी है और उसकी लाश जटेडी रोड के खेतों में पड़ी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों द्वारा मौके पर जाकर देखने पर राजेन्द्र की स्कूटी सड़क पर खड़ी मिली और कुछ दूरी पर खेतों में उसकी गोली लगी लाश बरामद हुई। जिस बारे थाना पूंडरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। Kaithal News

    दोनों आरोपियों पर पहले भी दर्ज है मामले

    आरोपी राहुल पर पहले भी हत्या व गंभीर चोटे मारने व गोली चलाने के 2 मामले दर्ज है। आरोपी विजय पर गंभीर चोटे मारने सहित गोली चलाने व चोरी का प्रयास के दो मामले दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग 2 अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। दोनो आरोपी रविवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– नारायणगढ हल्का विधायक शैली चैधरी ने शीतकालीन विधान सभा सत्र में रखी क्षेत्रवासियों की मांगे