हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धौलपुर में चा...

    धौलपुर में चार नया कोरोना पाॅजिटिव मिलने से आमजन में दशहत

    धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले में गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से जहां आमजन की दिलों की धड़कन बढ़ गई है वहीं प्रशासन की परेशानी बढ गई है। सूत्रों के अनुसार धौलपुर में एक दिन में चार कोरोना रोगी पहली बार मिलने का यह पहला मामला है। गुरुवार को जो रिपोर्ट मिली है, उसमें मनिया क्षेत्र के गांव लाडमपुर का सुंदर सिंह, 62 वर्ष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सुंदर सिंह पहले से ही मनिया सीएचसी में कोरनटाइन किया हुआ है। इसी प्रकार बसेड़ी क्षेत्र के गांव दोपुरा निवासी हरभजन का तीन वर्ष पुत्र तथा डेढ़ वर्ष की पुत्री अक्षरा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
    इनके अलावा चैथा संक्रमित बाड़ी के गांव आदमपुर का विष्णु पाया गया है जो चार दिन पहले महाराष्ट्र से गांव पहुंचा था। यह ट्रक चालक है।

    18 वर्षीय विष्णु का पिता राम चरण विष्णु को लेकर बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में पहुंचा था, जहां उसका कोरेना का सैंपल लिया गया और उसे कोरोन टाइम किया गया था। पुलिस ने अंतर राज्य सीमा पर स्थित धौलपुर में नाकेबंदी कर रखी है, मगर यह नाकेबंदी कामयाब नहीं हुई है और आगरा, मुरैना ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र तक से लोग धौलपुर जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार जिले में लॉक डाउन की पालना में भी प्रशासन द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है उसका सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है क्योंकि पूरा जिला तथा कर्फ्यू ग्रस्त इलाके अन्य दिनों की तरह सामान्य है और वहां के जन-जीवन पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।