हमसे जुड़े

Follow us

29.4 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में चार की मौत, 23 घायल

    Tripoli

    त्रिपोली (एजेंसी)

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुए रॉकेट से किये गये हमलों में चार लोग मारे गये तथा 23 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानी मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। लीबिया के ऑब्जर्वर अखबार के अनुसार लीबिया की सेना इस हमले की जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि लीबिया की राष्ट्रीय सेना के कमांडर फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार ने चार अप्रैल को कथित तौर पर आतंकवादी ताकतों को खदेड़ने के लिए सेना को आगे बढ़ने का आदेश दिया। इसके बाद से वहां की राजनीतिक स्थिति नाजुक बनी हुई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।