हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Saran Road Ac...

    Saran Road Accident: सारण में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

    Bihar Accident News
    Saran Road Accident: सारण में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

    Saran Road Accident: छपरा (बिहार)। सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना छपरा-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाज़ितपुर फोरलेन के समीप उस समय घटी, जब मक्का लदी एक पिकअप वैन दिघवारा से हाजीपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार में चल रहे वाहन का अचानक एक टायर फट गया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार लोग छिटक कर सड़क पर गिर पड़े। Bihar Accident News

    दुर्घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 20 से 22 लोग सवार थे, जो मक्का भूनवाने के लिए वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। सभी यात्री एक ही गांव से संबंधित बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हाजीपुर सदर अस्पताल में परिजनों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। Bihar Accident News

    Monsoon 2025: यूपी में हो रही लगातार बारिश, मौसम विभाग ने दी ओलावृष्टि व वज्रपात की चेतावनी