हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश दम घुटने से ए...

    दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Lucknow News
    Lucknow Hospital Fire:लखनऊ के एक अस्पताल में आग का तांडव, हर तरफ मची चीख-पुकार

    गया (एजेंसी)। बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। अतरी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि मालती गांव निवासी विभा देवी (35), उसकी पुत्री सिमरन कुमारी (10), पुत्र आर्यन कुमार (08) और पुत्री अंकिता कुमारी (04) वीरवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाकर कर सोयी हुयी थी। अंगीठी से उठने वाले धुएं से दम घुटने से सभी चारों लोगो की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    कमरे के भीतर न जलाएं अंगीठी

    जानकारी के अभाव में कई बंद कमरे के भीतर अंगीठी जला सोने से भी गुरेज नहीं कर रहे। डाक्टरों के अनुसार बंद कमरे में अंगीठी का प्रयोग खतरे से खाली नहीं है। इससे निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनोआॅक्साइड गैस बेहोशी की स्थिति पैदा कर सकती है। इसकी अधिकता से कॉन्सेस लेवल कम होने से जान भी जा सकती है। बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में इससे हुई मौत के भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

    • रात को हीटर या अंगीठी न जलाएं।
    • हीटर और अंगीठी को पूरी रात न जलाएं।
    • घर की खिड़कियों को या फिर दरवाजे को खोल कर रूम हीटर या कोयला जलाएं।
    • कमरे में सही वेंटिलेशन जरूर हो।
    • लगातार रूम हीटर की जांच कराते रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here