हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नालंदा में सड...

    नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के बिहार थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी घर की छत से गिरकर घायल हो गयी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया।

    शोभा देवी को इलाज के लिये परिजन एंबुलेंस से पटना ले जा रहे थे तभी गौड़ा पर गांव के समीप एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वीरू पासवान (32), शोभा देवी (30), आशा देवी (25) और सुदामा पासवान (26) के रूप में की गयी है। घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।