हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ चार वाहनों की...

    चार वाहनों की भिड़ंत, चार जने घायल

    Four vehicles collide, four injured

    गोलूवाला, सच कहूँ न्यूज। गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात चार वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में चार जने घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोलूवाला थाना क्षेत्र अधीन आने वाले गांव खोथांवाली के पास कार नंबर पीबी 22-0205 की मोटर साइकिल नंबर आरजे 31 एसबी 4327 से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक कालासिंह, सिमरजीत (40) पुत्री अमरजीत व नवदीप (5) निवासी गांव जंडावाली के चोटें आई। तीनों को 108 एम्बुलेंस के जरिए गोलूवाला के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कार व बाइक में भिड़ंत के दौरान एक ट्रक वहां आकर रूका। अंधेरा होने के कारण वहां से गुजर रही मोटर साइकिल नंबर आरजे 31 एसबी 9321 की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार बलवंत (36) पुत्र साहबराम निवासी शेरगढ़ पीएस संगरिया के चोटें आई। वह सूरतगढ़ के गांव न्योला रामपुरा जा रहा था। उसे पहले गोलूवाला व बाद में हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाते समय तक इस संबंध में किसी प्रकार का मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।