हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सरसा समाजसेवी कप्त...

    समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने ऐसा क्या किया जिसकी हो रही प्रशंसा, जानिये….

    Sirsa News
    गांव लुदेसर में समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, लोगों को मिल रहा है फायदा

    कल नाथूसरी कलां में लगाय जाएगा नेत्र जांच शिविर, समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल द्वारा गांव गांव में लगाए जा रहे हैं शिविर | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। सिरसा जिले के गांव लुदेसर स्थित श्री कृष्ण प्राणामी गोशाला में वीरवार को समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल (Meenu Beniwal) द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित लगाया गया। इस विशेष शिविर में पंजाब से पहुंची चिकित्सकों की टीम लोगों की आंखों की जांच की। इनको जरूरत के अनुसार दवाइयां और लोगों चश्मे वितरित किए गये। इसी के साथ जिन लोगों के आंखों के ओपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। उनका अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। Sirsa News

    अपनी आंखों का विशेष ध्यान दें

    इससे पहले गांव लुदेसर में नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल की टीम ने किया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि हमारी आंखें अनमोल हैं और इनसे हम यह खूबसूरत दुनिया देखते हैं। इसके लिए अपनी आंखों का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद के गांवों में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को गांव में ही सुविधा मिल सके। शिविर के दौरान चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

    कल नाथूसरी कलां में आयोजित होगा शिविर | Sirsa News

    गांव नाथूसरी कलां में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। टीम मीनू बैनीवाल के सदस्य बलराम कासनियां ने बताया कि गांव लुदेसर में नेत्र जांच शिविर में ग्रामीणों ने अपने आंखों की जांच करवाई। तथा कप्तान टीम मीनू बैनीवाल द्वारा लोगों को आवश्यक सुविधा मुहैया करवाई करवाई गई। आंखों के मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां में चश्मे वितरित किए गए।

    इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य नंदलाल बैनीवाल, पंचायत समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा, बलराम कासनियां, सुभाष बैनीवाल, गोशाला के प्रधान शंकरलाल, सरपंच प्रतिनिधि भाल सिंह, पूर्व सरपंच अमर सिंह, बलविंद्र सहारण, दशरथ गोदारा, यशवीर, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– भूटान के राजा वांगचुक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here