श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 125 लोगों की जांच

Published On

ओढां, राजू। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सरसा की ओर से गांव श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर मेंं डॉ. संदीप भादू की देखरेख में पहुंची टीम ने 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें दवाइयां वितरित की। शिविर का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार विनती भजन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि इस समय क ड़ाके की ठंड का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही न बरतें। खासकर बुजुर्ग व छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जब भी घर से निकलें तो पूरा इंतजाम करके ही निकलें। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है।

मास्क का प्रयोग करते हुए इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थांे का सेवन अधिक करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से गुरेज करें। अगर कई दिनों तक खांसी, जुकाम, बुखार या बदन दर्द रहे तो कोई कोताही न बरतते हुए चिकित्सकों से संपर्क करें। वहीं नेत्र विभाग से प्रवीण कुमार ने कहा कि आंखों की चोट मामले में किसी तरह की कोताही न बरतें व बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई भी दवाई आंखों मेंं न डालें। इस शिविर मेंं पीआरओ सुरेंद्र्र कुमार, चरणजीत सिंह, बंटी मोंगा, ओमप्रकाश इन्सां, पवन इन्सां, कुलदीप इन्सां, मक्खन सिंह इन्सां, नछत्र सिंह इन्सां, राजू इन्सां व सतीश इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों जान लो आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम, कहां पर है बारिश की संभावना
Champi Typhoon 2026: चांपी तूफान से मची हलचल, क्या है इस नाम का मतलब और कैसे होता है तूफानों का नामकरण?
मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर
अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू
Blood Transfusion Risks: गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने पर जा सकती है मरीज की जान, जानें शरीर में क्या होता है और दिखते हैं कौन से लक्षण

Related Posts