हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    नि:शुल्क मैडीकल चैकअप कैंप, 35 मरीजों की जांच

    बस्सी पठाणा (सच कहूँ/मनोज शर्मा)। ब्लॉक बस्सी पठाना की साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा घर में की गई। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास बलजीत इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों में से शब्दवाणी की और पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए। नामचर्चा दौरान नि:शुल्क मैडीकल चैकअप कैंप लगाया गया। कैंप में पटियाला से डॉ. इकबाल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस मौके 35 मरीजोंं का चैकअप किया गया और उनको दवाई के साथ सलाह भी दी गई। नामचर्चा दौरान ब्लॉक भंगीदास ने पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यों प्रति अवगत करवाया। इस मौके ब्लॉक के 15 मैंबर, ब्लॉक की सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के मैंबर और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    यह भी पढ़ें:– ब्लॉक स्तरीय नाम-चर्चा में सच-कहूँ के लक्की ड्रॉ विजेताओं को बांटे इनाम

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here