हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home सरसा कुष्ठ आश्रम म...

    कुष्ठ आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों को मुफ़्त दवाइयां वितरित

    Sirsa News
    Free Health Check-up Camp

    Free Health Check-up Camp: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली की ओर से शनिवार को चौटाला रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजिंद्र कुमार गर्ग ने किया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने कुष्ठ रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं और उनके जख्मों की मरहम-पट्टी कर उपचार किया। Sirsa News

    इस दौरान डॉ. संतोष रानी, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. आराधना कुमारी, राखी कुमारी और कृष्ण कुमार की टीम ने मरीजों की सेवा की। डॉ. संतोष रानी ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन द्वारा पंजाब के मलोट, श्री मुक्तसर साहिब, कोटकपूरा और लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि डबवाली के बाद मलोट में भी इसी प्रकार का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजिंद्र कुमार गर्ग ने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सचिव धर्मपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष बांसल भी मौजूद रहे। Sirsa News