हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    नि:शुल्क शुगर जांच और योग उपचार शिविर 28 फरवरी को

    Free Treatment Camp

    शिविर में आने वाले सभी मरीजों की नि:शुल्क डॉक्टरी जांच की जाएगी (Free Treatment Camp )

    रोड़ी। पावन गुरगद्दी दिवस के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटीज हॉस्पिटल्स के अंतर्गत पूजनीय माता आसकौर आयुर्वेदिक अस्पताल सरसा में आगामी 28 फरवरी को नि:शुल्क शुगर जांच व योग उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों की नि:शुल्क डॉक्टरी जांच की जाएगी।

    इसके अलावा सभी मरीजों की शुगर जांच भी नि:शुल्क होगी। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस शिविर में अन्य खून टेस्ट पर 20 प्रतिशत की छूट रहेगी। (Free Treatment Camp)  शिविर में शुगर के मरीजों के इलाज के लिए 29 फरवरी से 9 मार्च तक 10 दिन का योग तथा पंचकर्म शिविर अस्पताल में किया जाएगा। इसमें भी मरीजों को 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।