हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    फ्रांस की सेना ने खूंखार आतंकवादी को मार गिराया

    French Army

    मास्को 23 फरवरी (एजेंसी)

    फ्रांस के साहेल क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख आतंकवादी संगठन ‘ग्रुप टू सपोर्ट इस्लाम एंड मुस्लिम्स (जीएसआईएम)’ के खूंखार आतंकवादी को सेना ने अातंकवाद निरोधक अभियान(ऑपरेशन बरखाने)के दौरान मार गिराया। फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, ”फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने 21 फरवरी को माली में टिम्बकटू के उत्तरी क्षेत्र में ऑपरेशन बरखाने के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गये आतंकवादियों में याहिया आबो अल हम्माम शामिल था जो ‘अमीरात ऑफ टिम्बकटू’ नामक आतंकवादी संगठन का संस्थापक था और जीएसआईएम में दूसरे स्थान पर था। उसके दो साथी भी इस अभियान के दौरान मारे गये। ”

    रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने एक अलग बयान में साहेल क्षेत्र में फ्रांसीसी सेना के इस सफल अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसआईएम के ऐसे खूंखार आतंकवादी की मौत से इस क्षेत्र में अातंकवादी गतिविधियां कमजोर होगी। जीएसआईएम, जमा नुसरत उल-इस्लाम वा अल-मुस्लिम(जेएनआईएम) के नाम से भी जाना जाता है और यह एक जिहादी संगठन है जो मगरेब और पश्चिमी अफ्रीका में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। फ्रांसीसी सेना का ऑपरेशन बरखाने 2014 से जारी है। माली के अलावा, बुर्किना फासो, चाड, माउरितानिया और नाइजर में भी यह अभियान चल रहा है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।