हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दोस्तों ने क...

    दोस्तों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    घर से बुलाकर ऑटो में ले गए दोस्त, डाबड़ा के नजदीक ले जाकर, चाकुओं से किया वार

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हिसार (Hisar) के कैमरे रोड पर स्थित दोस्तों ने ही एक अपने दोस्त को अपना शिकार बना लिया। एक ऑटो में सवार होकर दोस्त उसके घर के सामने पहुंचे आवाज लगाकर उसे घर से बाहर बुलाया। उसके बाद खुद युवक गौरव अपनी मां से बोला कि वह अपने दोस्तों के साथ गोगामेडी जा रहा है। लेकिन दोस्तों के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने उसे अपने साथ ऑटो में बैठाया और डाबड़ा रोड की तरफ ले गए। वहां जाते ही युवकों ने गौरव के पेट में चाकू से वार कर दिए।  इतना ही नहीं उसे पर जानलेवा हमला बोलते हुए 8 से 10 बार चाकू पेट के अंदर ही घुमाया। इस हमले में गौरव की आंत बाहर आ गई। Hisar News

    हमला करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गौरव को राहगीरों ने गंभीर अवस्था में हिसार के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गौरव की मां को पुलिस बिभाग के दयाल 112 से कॉल आने पर पता चला कि उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। मां छन्नो देवी ने बताया कि जब वह नागरिक अस्पताल पहुंची तो तब तक उसके बेटे को अग्रवाल मेडिकल कॉलेज में भेजा जा चुका था। मां छन्नो देवी ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ मिलकर किसी तरह अपने घर का गुजारा चल रही है। Hisar News

    वह खुद आसपास के घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है व उसका बेटा गौरव एक दुकान पर काम करता था। घायल गौरव की मां छन्नो देवी ने बताया कि उसका बेटा गौरव पटेल नगर निवासी मधानी मोनू व सोनू के साथ रहता था। पिछले कुछ समय से उसकी उनके साथ बोलचाल कम थी। इसी बात से युवक उसे खफा चल रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने करीब 20 दिन पहले भी उसके साथ झगड़ा किया था। तब झगड़ा किसी तरह शांत हो गया था। आजाद नगर थाना पुलिस में छन्नो देवी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि मोनू और सोनू ने गौरव को कहा कि जिन लड़कों के साथ हम नहीं बोलते यदि उनके साथ रहेगा तो तुझे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।

    इसी रंजिश पर उसे पर जानलेवा हमला बोला गया है। छन्नो देवी ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में फिलहाल उसका बेटा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसके अलावा उसकी संभाल करने वाला भी कोई नहीं है। आजाद नगर थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि छन्नो देवी की शिकायत पर पटेल नगर निवासी गाबा, सोनू,मोनू,मिसरी व अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान तक सभी हमलावर पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– शासन सचिव को दिखाए गुलाबी सुंडी से खराब हुए नरमा के टिंडे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here