हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दोस्तों ने यु...

    दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव को सीढ़ी के साथ फंदे पर लटकाया

    Friends killed the young man and hanged the dead body with a ladder - Sachi Shiksha

    मृतक की माँ ने लगाया आरोप, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    • कलानौर में हुई वारदात
    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। कलानौर में एक युवक की हत्या कर शव को सीढ़ी पर लटका दिया गया। परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे और देर रात हत्या करने के बाद घर के साथ लगी सिढ़ी पर उसका शव लटका कर फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर डीएसपी महम व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार कलानौर निवासी प्रदीप पुत्र राजेन्द्र का शव उसके घर के बाहर ही संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार के साथ खड़ी सीढ़ी पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन देर रात उठे तो देखा कि प्रदीप का शव फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की माँ विजय कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रदीप पाईप फेक्टरी में काम करता था और शुक्रवार शाम को गांव के ही मोहित व पवन उसे अपने साथ किसी काम से लेकर गए थे, लेकिन देर रात तक प्रदीप घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने प्रदीप की कई जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन घर आ गए। विजय कुमारी ने बताया कि देर रात जब वह लघुशंका के लिए उठी तो उसने देखा कि प्रदीप दीवार के साथ खड़ी सिढ़ी पर परने से लटका हुआ है। परिजन तुंरत उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ का आरोप है कि मोहित व पवन उर्फ पोना ने ही उसके बेटे प्रदीप की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने इस संबंध में विजय कुमारी की शिकायत पर नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।