हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोनाग्रस्त ...

    कोरोनाग्रस्त मंगलेश डबराल के लिए फण्ड जुटाने की अपील

    नयी दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि और वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश डबराल कोरोना से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। बहत्तर वर्षीय डबराल को तीन दिन पहले आधी रात के बाद अचानक सांस लेने में तकलीफ के कारण गाजियाबाद के वसुंधरा में भर्ती कराया गया था। वे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष आई सी यू में हैं और उन्हें ऑक्सिजन पर रखा गया है। उनके फेफड़े में निमोनिया हो गया है जिसके कारण उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। प्रतिपक्ष , जनसत्ता ,सहारा , शुक्रवार जैसे अखबारों और पत्रिकाओं के संपादन से जुड़े डबराल की चिकित्सा के लिए लेखकों ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार की है।

    सोशल मीडिया पर इन लेखकों ने क्राउड फंडिंग की अपील की है ताकि डबराल का इलाज किया जा सके। डबराल सेवा निवृत्त होने के बाद स्वतंत्र लेखन और पत्रकारिता कर रहे हैं। जनसंस्कृति मंच जनवादी लेखक संघ और प्रगतिशील लेखक संगठनों ने डबराल के स्वास्थ्य पर गम्भीर चिंता व्यक्त की है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।