हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी UP गैंगरेप मा...

    UP गैंगरेप मामला: नहीं मिला इंसाफ तो कर ली आत्महत्या

    Transport Owner, Suicide, haryana

    इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृहनगर इलाहाबाद में गैंगरेप की शिकार एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पीड़िता पुलिस के रवैये से बेहद दुखी थी और इंसाफ न मिलता देख उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

    स्थानीय पुलिस मौके से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रही थी। लड़की की खुदकुशी के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तो साथ ही समझौते का दबाव डालने के आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

    अगवा कर किया गैंगरेप

    मामला इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर का है। घर पर ही दुकान चलाने वाले के दो बेटियों को पिछले सोमवार की रात को उस वक्त अगवा कर लिया गया, जब वे घर के बाहर के बरामदे में सो रही थीं। गांव के ही चार लोगों ने अगवा करने के बाद दोनों लड़कियों को उनके घर के सामने की दुकान में रखा और बड़ी बेटी जिसकी उम्र 14 साल के साथ गैंगरेप किया।

    पीड़िता ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

    परिवार की मानें तो पुलिस भी आरोपियों का साथ देते हुए उनपर समझौते के लिए दबाव बना रही थी। परिवार पर ढाए जा रहे जुल्म पीड़िता से सहन नहीं हुए और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।