हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खो-खो प्रतियो...

    खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गंगा सदन और बालिका वर्ग में यमुना सदन ने लहराया परचम

    Mirapur News
    Mirapur News: खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गंगा सदन और बालिका वर्ग में यमुना सदन ने लहराया परचम

    मीरांपुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में गंगा, यमुना, कृष्णा और कावेरी सदनों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। Mirapur News

    बालक वर्ग में गंगा सदन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच यमुना और कृष्णा सदन के बीच खेला गया, जिसमें यमुना सदन विजयी रहा। दूसरे मुकाबले में गंगा सदन ने कावेरी सदन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गंगा सदन ने यमुना सदन को 10-4 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस जीत में भव्य, कृष्णा, शयान और उमर ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। Mirapur News

    बालिका वर्ग में यमुना सदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले मुकाबले में यमुना सदन ने कृष्णा सदन को 8-7 के रोमांचक अंतर से हराया, वहीं दूसरे मैच में गंगा सदन ने कावेरी सदन को 6-5 से मात दी। फाइनल मुकाबले में यमुना सदन ने गंगा सदन को 5 अंकों के साथ पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस जीत में उन्नति, असना बतूल, ऋषिका, माही, ऋद्धि, अवनी और प्रभकीरत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    कार्यक्रम संयोजक हैप्पी चौहान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए खेल सर्वोत्तम माध्यम हैं। Mirapur News

    कार्यक्रम का संचालन विदिशा श्री, यशिका, गुरवानी, शुभ और गर्व ने किया। इस अवसर पर साहिल वशिष्ठ, पूजा चौधरी, अमित धीमान, रंजीत और स्वाती का विशेष योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें:– Jammu-Kashmir Rains: जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, देखें तबाही का भयानक मंजर