हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गैंगस्टर जयपा...

    गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का साथी हरबीर सोहल गिरफ्तार

    Harbir Sohal sachkahoon

    फिरौती के पैसों से सोहन के नाम पर जमीन खरीदता है भुल्लर

    • 30 बोर की चाइनीज पिस्टल, 3 मैगजीन, 9 एमएम पिस्टल बरामद

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में मोहाली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के खास साथी हरबीर सोहल को खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। हरबीर (Harbir Sohal) गैंगस्टर भुल्लर का राइट हैंड रहा है। जो उसके पैसों का हिसाब-किताब रखता था। भुल्लर की फिरौती के पैसों से खरीदी जमीन भी सोहल के ही नाम पर थी। मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि आरोपियों से 30 बोर की चाइनीज पिस्टल, 3 मैगजीन, 9 एमएम पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    हरबीर जोहल अमृतसर का रहने वाला है। गैंगस्टर भुल्लर का कोलकाता में एनकाउंटर होने के बाद यह उसके गैंग का काम चला रहे थे। सोहल पेशे से पंजाबी सिंगर है। उसके साथ अमृतपाल सिंह उर्फ सत्ता निवासी बस्सी पठाना भी रह रहा था लेकिन वह पुलिस से बचकर भागने में कामयाब रहा।

    सोहल करता था पैसों की वसूली

    पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि भुल्लर गैंग के यह गुर्गे नेट कॉलिंग के जरिए कारोबारियों से फिरौती मांगते थे। इसमें कनाडा में बैठा अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया में बैठा गुरजंट सिंह उर्फ जंटा इनकी मदद करते थे। यही दोनों गैंगस्टर इन्हें आगे के लिए टारगेट देते थे। यह दोनों विदेश से नेट कॉलिंग के जरिए फिरौती मांगते थे और फिर हरबीर सोहल (Harbir Sohal) और सत्ता उसकी वसूली करते थे। पुलिस का कहना है कि हथियार समेत इनकी गिरफ्तारी से संभावना है कि यह किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। हालांकि अभी इन्हें टारगेट मिलना बाकी था।

    मोहाली में तेज होगी वैरिफिकेशन

    एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोहाली में अब किराएदारों की वैरिफिकेशन तेज की जाएगी। किसी क्रिमिनल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यहां न छुपें, इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी वालों को भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस के साथ मिलकर ट्राई सिटी में ऐसे क्रिमिनल्स के ठहरने पर शिकंजा कसा जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here