हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जीडीए का लक्ष...

    जीडीए का लक्ष्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं में कमी लाना है: मानवेन्द्र सिंह 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: जीडीए का लक्ष्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं में कमी लाना है: मानवेन्द्र सिंह 

    जीडीए मुख्य अभियंता ने किया यू-टर्न निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    • गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन तक बना रहा है प्राधिकरण 5 यू-टर्न,यातायात होगा सुगम

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के जरिए हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन तक यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए, कुल 5 यू-टर्न  बनाए जा रहे हैं। प्राधिकरण ने पहले चरण में बनाए 2 यू-टर्न के चौड़ीकरण का कार्य शुरू  कर दिया है। यह कार्य प्राधिकरण के अभियंत्रण ज़ोन-1 द्वारा कराया जा रहा है। Ghaziabad News

    शनिवार को जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने अधिशासी अभियंता  के साथ  संयुक्त रूप से निर्माणाधीन यु- टर्न का निरीक्षण किया गया। और निरीक्षण के दौरान अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का स्थलीय निरीक्षण  किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्राधिकरण इन स्थानों बनाएगा यू -टर्न  | Ghaziabad News

    मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के जरिए  यू-टर्न, सिटी फॉरेस्ट के पास, जीएनबी  मॉल के पास, के.डब्ल्यू दिल्ली -6 के पास और  इंग्रहम कॉलेज के पास आदि बनाए  जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इन यू-टर्न के निर्माण से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो, दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों को सुगम आवागमन में  सुविधा मिले।

    यह भी पढ़ें:– Chhachhrauli: छछरौली में ज्वेलर्स के साथ लूट का प्रयास बाइक छोड़ मौके से फरार हुए बदमाश पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here