हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हर घर तिरंगा ...

    हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत-गीता शर्मा ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर दिया देशप्रेम का संदेश

    Pehowa News
    Pehowa News: हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत-गीता शर्मा ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर दिया देशप्रेम का संदेश

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Har Ghar Tiranga: आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को गति देते हुए भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष व जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गीता शर्मा ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर मुहिम की शुरुआत की। Pehowa News

    गीता शर्मा ने कहा, “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, बलिदान और एकता का प्रतीक है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसे अपने घर पर लगाकर देश के प्रति गर्व का इज़हार करे।” उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराकर इस अभियान को सफल बनाएं। Pehowa News

    इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि आज़ादी हमें अनेक कुर्बानियों के बाद मिली है, और आने वाली पीढ़ियों को इस भावना से जोड़ना आवश्यक है। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– यमुना में हथिनीकुंड से छोड़ा गया 65,384 क्यूसेक पानी, अलर्ट