हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत सरकार म...

    गहलोत सरकार महिलाओं की सुरक्षा में फेल : संतोष अहलावत

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। विधायक एंव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान विधायक अनिता भदेल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले भाजपा के लोगों पर लाठीचार्ज करने के बजाय लूट, हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते तो सही होता। अनिता भदेल ने कहा कि महिला उत्पीडन के मामलों के अलावा प्रदेश में नशे और चाईल्ड पोर्नोग्राफी के मामले भी सामने आ रहे हैं। जयपुर में चाईल्ड पोर्नोग्राफी के विडियो वायरल हो रहे हैं। Jaipur News

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडन के मामले इस कदर बढे हैं कि कोई भी माता पिता अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से भी डरता है। बाजार, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, एबुंलेस, खेत और कोई एैसी जगह नहीं बची जहां दुष्कर्म के मामले नहीं हुए। अब समय आ गया प्रदेश की महिलाओं को इस निर्लज्ज सरकार से आस छोडकर खुद ही अपनी रक्षा करनी पडेगी। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल : समग्र शिक्षा गाइडलाइन क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here