हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ राजस्थान का त...

    राजस्थान का ताज तीसरी बार गहलोत के सिर

    Gehlot will be the Chief Minister of Rajasthan,

    – गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री

    – तीन दिन की कशमकश के बाद कांग्रेस ने आखिर लिया फैसला

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान (Gehlot will be the Chief Minister of Rajasthan) के मुख्यमंत्री बनेंगे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस को विजय मिलने के बाद वहां मुख्यमंत्री बनाने को लेकर दो दिन तक चली मंत्रणा और मंथन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट के नाम पर मुहर लगा दी। राजस्थान कांग्रेस के पर्यवेक्षक के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को भीड़ भरे संवाददाता सम्मेलन में गहलोत की नये मुख्यमंत्री के रूप में नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पायलट राज्य के नये उप मुख्यमंत्री होंगे।

    गौरतलब है कि गहलोत और पायलट में से किसे राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाये, इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर जबरदस्त मंथन चल रहा था और दोनों के समर्थक कांग्रेस हाई कमान पर अपने प्रिय नेता के लिए दबाव डाल रहे थे। विधानसभा चुनाव में गहलोत सरदारपुरा से और पायलट टोंक से विजयी हुए हैं। गहलोत 1998 से 2003 तक और 2008 से 2013 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि पायलट केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।