हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Update Your A...

    Update Your Aadhaar : सुनहरी मौका! इस तारीख तक आधार कार्ड फ्री में हो रहा अपडेट, आज ही लाभ उठाएँ

    Free Aadhaar Update

    Update Your Aadhaar : चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितम्बर 2024 कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है। Free Aadhaar Update

    अपडेट करने की तिथि 14 सितम्बर 2024 तक कर दी | Free Aadhaar Update

    उन्होंने कहा कि पहले 14 जून तक तक फ्री में आधार अपडेट किया जा सकता था जिसे अब तीन महीने आगे बढ़ाते हुए आधार कार्ड को अपडेट करने की तिथि 14 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है। नागरिक स्वयं भी ४्रं्रि.ॅङ्म५.्रल्ल वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।

    प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने आमजन से आह्वान किया है कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी व समस्या का सामना न करना पड़े। Free Aadhaar Update

    Panipat: नशा तस्करों को बचाने का खेला जा रहा बड़ा खेल, सीआइए इंचार्ज सहित 5 सस्पेंड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here