हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाईक सवार युव...

    बाईक सवार युवकों ने ऑटो चालक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Ghaziabad Crime

     पुलिस दो आरोपीयों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ,घटना की जांच जारी

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह )। देश की राजधानी दिल्ली से सटे पुलिस कमिशनरेट गाजियाबाद (Ghaziabad Crime) के थाना लोनी क्षेत्र अंतर्गत चिरोड़ी गांव में उस समय अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। जब चिरोड़ी की पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही बाइक सवार दो लोगों ने ऑटो चालक पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। जैसे ही लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो लोग मौके पर दौड़े और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया। बाद में ऑटो चालक की हालत बिगड़ते देख उसे जीटीबी में रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनी अंतर्गत गांव चिरोड़ी निवासी युवक मुर्तजा ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। देर शाम वह चिरोड़ी पुलिस चौकी के पास ही अपना ऑटो स्टैंड पर ही खड़ा किए हुए था। तभी अचानक बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने मुर्तजा पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी गई। गोली मुर्तजा के पेट में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया।आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो वह लोग मौके पर दौड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

    घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती | Ghaziabad Crime

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में मुर्तजा को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। फिलहाल मुर्तजा की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है और उपचार जारी है।

    क्या बोले एसीपी लोनी | Ghaziabad Crime

    घटना की जानकारी देते हुए एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को एक ऑटो चालक को गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हमलावरों ने मुर्तजा नाम के एक ऑटो चालक को पेट में गोली मारी थी। पुलिस ने घायल अवस्था में मुर्तजा नाम के एक ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया ।उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि गोली मारने वाले और कोई नहीं बल्कि ऑटो चालक मुर्तजा के पड़ोसी है। उसके बाद दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आखिरकार उन्होंने किस कारण से ऑटो चालक मुर्तजा पर जानलेवा हमला किया। ऑटो चालक से अब हमलावरों की शिनाख्त कराई जाएगी।फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here