हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चीनी मिल शुरू...

    चीनी मिल शुरू होने से पूर्व गन्ना किसानों का भुगतान करे : इन्द्र विक्रम सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: चीनी मिल शुरू होने से पूर्व गन्ना किसानों का भुगतान करे : इन्द्र विक्रम सिंह

    किसान दिवस पर जनपद के किसानों ने रखी अपनी समस्याएं, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    • योजनाओं के लाभ लेने के लिए पात्रता एवं शर्तों का अनुपालन जरूरी

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार  में डीएम  इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें जिसमे भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार ,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, वेदपाल मुखिया, पिंटू चौधरी आदि के साथ आयोजित किसान दिवस में  क्षेत्र के किसानों समस्याओं को लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। Ghaziabad News

    किसान दिवस में रामजतन मिश्र उप कृषि निदेशक, ने कृषकों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त प्राप्त न होने के तीन प्रमुख कारण है-ई-केवाईसी ना होना, एनपीसीआई ना होना, लैण्ड सीडिंग ना होना है। किसान  ईकेवाईसी जन सुविधा केन्द्र पर, एनपीसीआई के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवा कर और  लैण्ड सीडिंग तहसील में जाकर करा सकते हैं। कोई समस्या होने पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

    किसानों ने रखी ये समस्याएं | Ghaziabad News

    भाकियू जिलाध्यक्ष ने विजेन्द्र सिंह ने  कहा कि मोदीनगर तहसील में किसानों की खतौनी में  गलत रकबा अंकित किया जा रहा है। जिसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।  किसानों के रकबे की उचित जांच करके खतौनी में  अंकित कराया जाए । वेदपाल मुखिया निवासी  ग्राम-फजलगढ़ ने कहा कि  शुगर मिल मोदीनगर पर कृषकों का गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसानों  को आगामी फसल की बुआई के लिए  कृषि निवेश क्रय करने और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्ष-2023-24 का गन्ने का भुगतान अति शीघ्र कराया जाए।

    अरुण कुमार निवासी ग्राम खंजरपुर ने कहा कि किसानों  की ट्यूबवेल का बिल शासन के जरिए माफ करने का निर्देश जारी हुआ  है ,परन्तु विद्युत विभाग ट्यूबवेलों पर बिजली के मीटर लगा रहा है।  विद्युत विभाग से अनुरोध है कि जब मुख्यमंत्री के जरिए विद्युत विभाग को कृषकों के बिल माफ करने का आदेश दिया गया है तो बिजली के मीटर ट्यूबवेल पर न लगायें। अखिल चौधरी निवासी ग्राम दुहाई ने कहा  कि ग्राम दुहाई से ग्राम काकड़ा तक रजवाहे की पटरी की मरम्मत का कार्य कराया जाए। अरूण दहिया ने कहा  कि नगर पालिका परिषद मोदीनगर में एमआरएफ प्लांट न बनाया जाये। प्रमोद कुमार त्यागी निवासी  ग्राम सरना ने कहा  कि पाइप लाईन सरना चौक से चुगी नम्बर-3 तक बिजली के पोल व बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

    किसानों की समस्याओं पर क्या बोले अधिकारी | Ghaziabad News

    गन्ना भुगतान के लिए जिला गन्ना अधिकारी  के जरिए गन्ना भुगतान की प्रक्रिया के सम्बंध में किसानों को अवगत कराया गया। ट्यूबवेल पर मीटर न लगाये जाने के सम्बंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा सरकार की मंशा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।   इसी के संबंध में डीएम  ने किसान दिवस में मौजूद किसानों बताया कि ट्यूबवेल पर विद्युत मीटर लगाने का तात्पर्य है कि कृषक के जरिए  ट्यूबवेल पर उपभोग की गई बिजली के बिल का भुगतान शासन स्तर से विद्युत विभाग को किया जाना है। इस पर कृषक  अरुण कुमार द्वारा तर्क दिया गया कि विद्युत मीटर ट्रांसफार्मर पर लगाये जायें।

    डीएम ने  इसका संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया गया कि विद्युत मीटर ट्रांसफार्मर पर लगे या ट्यूबवेल पर लगे भुगतान शासन स्तर से होना है। उन्होंने कहा कि किसानों  को मीटर लगाने का विरोध नहीं करना चाहियें। किसानों की खतौनी में रकबा अंकित करने में गड़बड़ी के संबंध में अपर जिलाधिकारी (भू०अ०)  कहा  कि शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री कार्य किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी  समस्याओं का त्वरित निराकरण समय कराएं। जिन समस्याओं का निराकरण जनपद स्तरीय अधिकारियों के जरिए  संभव न हो उसके संबंध में शासन को  पत्र भेजे। Ghaziabad News

    डीएम ने दिया किसानों को  जल्द  बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन

    डीएम  इन्द्र विक्रम सिंह ने किसानों को आवश्वासन दिया कि गन्ना भुगतान मिल के शुरू होने से पूर्व की करवा दिया जायेगा।   इसके साथ ही उन्होने मिल के प्रबंधकों और प्रतिनिधियों को कहा कि जल्द से जल्द शेष भुगतान कराएं। इसके साथ ही जिलाधिकारी जिला गन्ना अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए गन्ना मिल प्रबंधक के साथ उनकी बैठक आगामी 10 दिन के अन्दर अवश्य कराई जाए ।

    किसान दिवस में यह रहे मौजूद

    किसान दिवस में विवेक मिश्र एडीएम (भू ०अ०), रामजतन मिश्र उप कृषि निदेशक,  राजेन्द्र प्रसाद अधीक्षण अभियन्ता विद्युत,   अमित कुमार जिला कृषि अधिकारी,  विकास कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी,   प्रदीप कुमार जिला गन्ना अधिकारी, डॉ० एसपी पाण्डेय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,  योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी,  कपिल चौहान सहायक अभियन्ता नलकूप, डॉ० प्रमोद कुमार अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र मुरादनगर,  श्रीराम परियोजना अधिकारी नेडा,  सुभाष चन्द अधीक्षण अभियन्ता विद्युत लोनी,  उमेश गांधी सहायक अभियन्ता राज्य सेतु निगम, ऋचा चौधरी सहायक निदेशक मत्स्य,  तन्नवी शर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पठानकोट में दिखे सात संदिग्ध, पुलिस ने जारी किया स्कैच

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here