हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हॉट सिटी में ...

    हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने की एडवाजरी जारी

    दिल्ली राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर बनाया रूट प्लान

    •  सावधान! दिल्ली जाने से पूर्व इस रूट प्लान को जरूर देख लें, तभी घर से निकलें।

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह)। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राजपथ दिल्ली में आयोजित रिहर्सल परेड एवं गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। राजधानी दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद है। यातायात ब्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए बाकायदा यातायात पुलिस की तरफ से रुट डायवर्जन एडवाइजरी भी जारी की गई है। यदि आप भी इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं तो यह एडवाइजरी आपके लिए बेहद जरूरी है। इस रूट प्लान के तहत ही आप अपने मार्ग को चुन सकते हैं।

    गाजियाबाद कमिश्नरेट के डीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद में यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। यह रूट प्‍लान रिहर्सल परेड के दौरान 22 जनवरी की रात 9 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक लागू होगा। इसके अलावा मुख्य परेड के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2023 रात 9 बजे से 26 जनवरी 2023 को 2 बजे तक लागू रहेगा।

    ये है रुट प्लान

    नेशनल हाईवे -9 दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से यूपी गेट होते हुए सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । इसके अलावा डाबर तिराहा महाराजपुर होते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन दिल्ली में पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वहीं मोहन नगर से सीमापुरी होते हुए सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा भोपुरा से होते हुए सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ लोनी बॉर्डर से होते हुए सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

    इन पॉइंट पर तैनात रहेगी यातायात पुलिस

    उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान

    1. आई एम एस कॉलेज
    2. वेदांता फार्म हाउस के सामने
    3. मीडिया हाउस के सामने
    4. यूपी गेट के नीचे या ऊपर
    5. महाराजपुर आनंद विहार
    6. सीमापुरी बॉर्डर
    7. बीकानेर गोल चक्कर
    8. भोपुरा तुलसी निकेतन
    9. लोनी बॉर्डर पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

    इसके लिए आवश्यकतानुसार दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएंगी। यानी इस रूट प्लान के तहत ही सभी लोग इन तारीखों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

    इन नंबरों पर ले सकते है महत्वपूर्ण जानकारी

    उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी रुट प्लान की किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी लेने के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर- 96403 02904, यातायात निरीक्षक संतोष सिंह यूपी गेट क्षेत्र अंतर्गत- 70078 47097 पर, इनके अलावा सीमापुरी क्षेत्र के यातायात निरीक्षक अजय कुमार -92 1900 51 51 वही लोनी बॉर्डर क्षेत्र अंतर्गत यातायात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के 81306 74912 पर रूट प्लान की महत्वपूर्ण जानकारी ली जा सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here