हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बालिका की क्र...

    बालिका की क्रेन से कुचलने से मौत

    Ramgarh Alwar

    बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया | Ramgarh Alwar

    अलवर (एजेंसी)। राजस्थान में अलवर के रामगढ़ (Ramgarh Alwar) में एक क्रेन ने सात वर्षीय बालिका को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी रेखा अपनी पुत्री काजल के साथ बैंक के एटीएम से पैसे निकालने जा रही थी। इसी दौरान उनके पीछे आ रही एक क्रेन ने पीछे चल रही काजल को कुचल दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी।

    मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से बालिका को अलवर शहर के लिए रवाना किया लेकिन बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बालिका का पोस्टमार्टम रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और क्रेन का जब्त किया लेकिन घटना के बाद ही उसका चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश शुरू कर दी गयी है। मृतक बालिका के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो