हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में हरि...

    हिसार में हरियाणा रोडवेज के नीचे आई छात्र, दर्दनाक मौत, चालक-परिचालक फरार

    Haryana Roadways buses sachkahoon

    बस के नीचे आने से छात्रा की मौत, चालक-परिचालक फरार

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला उपमंडल में सोमवार सुबह रोडवेज की बस के नीचे आने से 19 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना बरवाला के पुराने बस स्टैंड के पास हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रा रोडवेज बस के पिछले टायर के नीचे आकर कुचली गई। बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    छात्रा की शिनाख्त बरवाला के वार्ड-19 निवासी मनीषा के रूप में की गई है। वह हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना उस समय हुई जब मनीषा बस स्टैंड पर हिसार जाने के लिए बस चढ़ने लगी लेकिन नीचे गिर गई और पिछले टायर के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को घेर लिया। बस फतेहाबाद डिपो की बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here