हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मेहंदी प्रतिय...

    मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर उकेरे सुंदर डिजाइन, तनवी और जिया ने मारी बाजी

    Baraut News
    मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर उकेरे सुंदर डिजाइन, तनवी और जिया ने मारी बाजी

    श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार कान्हड़ में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया कला का हुनर

    बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। श्रीराम ग्रुप ऑफ एजूकेशन बड़ौत के तत्वाधान में श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार कान्हड़ ( Shri Ram Inter College Pusar Kanhar) में एडमिन शैली तोमर की अध्यक्षता में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शैली तोमर ने बताया कि प्रतितिगिता में दो वर्गों कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया है। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का हुनर दिखाया और एक से बढ़कर एक मेहंदी के सुंदर डिजाइन हाथों पर उकेरे। Baraut News

    निर्णायक मंडल के अनुसार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम जिया, द्वितीय माही, तृतीय स्थान पर एंजल रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम तनवी ,द्वितीय अंजलि तथा तृतीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया। इसके अलावा सभी छात्राओं को संतावना पुरुस्कार के लिए चुना गया । प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव तोमर द्वारा कनिष्ठ वर्ग ओर वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पांच पांच सौ रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालो को दो सौ इक्यावन रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सौ सौ रूपए पारितोषिक देकर सम्मानित किया वही निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। Baraut News

    निर्णायक मंडल में कोर्डिंटर सीनियर श्रीमती वैशाली तोमर, जूनियर कोर्डिनेटर श्रीमती अंशु तोमर, प्राथमिक कोर्डिनेटर श्रीमती रजनी तोमर, प्री प्राथमिक कोर्डिनेटर श्रीमती सोनू सरोहा ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इस मौके पर अवनी, अंजली, सिमरन, लविशा, शुभ राणा, स्नोवहाइट, निशू पीहू एंजल, अनुष्का, ईशा, जिया, शैलजा, पद्मावती रश्मि, अन्विषा, प्राची, अनुष्का, लविशा, शुभ, सिमरन पूर्णिमा, तनवी ,आयुषी ,अवनी, अंजली आदि मौजूद रही। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– कल्पना स्कूल में मनाया 57 वां हरियाणा दिवस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here