हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंतरराष्ट्रीय...

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ का आयोजन

    टोरंटो में निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

    कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आखिरी दिन कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ (Gita Yagya) का आयोजन किया गया जिसके पश्चात शहर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। यज्ञ और शोभायात्रा में कनाडा में रह रहे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल, केडीबी के सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केबीडी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया, केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल सहित हजारों श्रद्धालु यज्ञ और शोभायात्रा में शामिल हुए।

    गौरतलब है कि गीता के ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष भारत से बाहर विदेशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मॉरिशस और इंग्लैंड में भी जीता महोत्सव आयोजित किए जा चुके है। इस वर्ष गीता महोत्सव का आयोजन कनाडा के विभिन्न शहरों में किया गया जिसमें वहां के मंत्री, सांसद, राजदूत, मेयर सहित वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकारियों ने भी समारोहों में शिरकत की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here