हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    गिउलियानी अब नहीं करेंगे कानूनी मामलों में ट्रम्प का प्रतिनिधित्व

    US News

    वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के लंबे समय के वकील रहे रूडी गिउलियानी अब उनका (ट्रम्प) कानूनी मामलों में प्रतिनिधत्व नहीं करेंगे। यह जानकारी ट्रम्प के सलाहकार जॉनसन मिलर ने दी है। मिलर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “बस इतनी सी बात है कि कोई भी मामला लंबित नहीं है, जहां मेयर गिउलियानी राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मेयर एक सहयोगी और एक मित्र बने रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सदस्य बेनी थॉम्पसन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उन्होंने छह जनवरी को कैपिटल में हुई घटना में अपनी कथित भूमिका को लेकर ट्रम्प और गिउलियानी दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।