हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नारी को दो सम...

    नारी को दो सम्मान तभी बनेगा देश महान : डॉ. सिंह

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अंतर्गत रारी (राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान) दुगार्पुरा एवं बागवानी महाविद्यालय, दुगार्पुरा, जयपुर में एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण पर हाइब्रिड मोड पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि आईएएस संयुक्त सचिव डॉ. प्रतिभा पारीक थी। अध्यक्षता कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. बीएल सारस्वत वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली रहे। Jaipur News

    डॉ. प्रतिभा पारीक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरूआत घर से होती है। जब लिंग भेद समाप्त हो जाता है, तो महिलाएं समाज में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकती हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। वे हर चुनौती का सामना करते हुए नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

    ”हर गतिविधि में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है”

    बलराज सिंह ने कहा कि विकसित भारत की हर गतिविधि में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं का योगदान खाद्य, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक है हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में असमानता, मानवीय मूल्य और नैतिकता जैसी कुछ चुनौतियां अभी भी मौजूद है जिनका महिलाएं आज भी सामना कर रही है महिलाओं को विविध अनुभव प्राप्त करने चाहिए। छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग संस्थानों में भाग लेने को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और संचार-कौशल में सुधार होगा। डॉ. बीएल सारस्वत ने कहा कि महिलाएं जल संचयन और संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Jaipur News

    ग्रामीण क्षेत्रों में, महिलाएं पारंपरिक जल प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करके जल संचयन में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। अधिष्ठाता डॉ. एलएन बैरवा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में हाल के वर्षों में बड़े बदलाव आए हैं अब महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे समाज में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। निदेशक कल्याण छात्र संघ डॉ. केसी शर्मा ने कहा कि एक देश ने निर्माण में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    डॉ भारती शौकीन ने बताया कि सेमिनार के दौरान नृत्य, पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक व ‘नारी को दो सम्मान, तभी बनेगा देश महान’, जब नारी होगी शिक्षित, तभी होगा देश विकसित’ जैसे उद्घोषों के साथ रैली का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. राकेश समोरिया, डॉ. रानी सक्सेना, डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. एचपी परेवा, डॉ. विजय पाराशर, डॉ. वेदप्रकाश यादव, डॉ. सौरभ सिंगला मौजूद रहे। Jaipur News

    भूपेन्द्र आहूजा को ट्रेडर्स एसोसिएशन की कमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here