हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घरों के बाहर ...

    घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़े, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Gurugram News
    गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में एक युवक द्वारा तोड़े गए कई गाड़ियों के शीशे।

    पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के कर रही है प्रयास | Gurugram News

    • इससे पहले भी शहर की कई कॉलोनियों में हुई हैं ऐसी वारदात | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में बुधवार की रात को कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। शीशे तोड़ने की पूरी वारदात आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सुबह जब इस घटना का लोगों को पता चला तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। Gurugram News

    पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने गुरुग्राम को बताया कि आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। स्थानीय कृष्णा कॉलोनी में रोजाना की तरह लोग अपनी गाड़ियों को घरों के बाहर खड़ी करके सो रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक युवक एक के बाद एक गाड़ियों पर पत्थर मारकर तोड़ रहा है। युवक की मंशा क्या थी, यह अभी समझ से परे है। क्योंकि गाड़ियों में किसी तरह का सामान भी चोरी नहीं हुआ है। युवक सिर्फ गाड़ियों के शीशे तोड़कर ही फरार हो गया। सुबह लोगों को इस घटना का पता चला।

    Gurugram News

    एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे टूटे पाए गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि युवक वहां से किस तरफ गया। कहां से आया था। इस तरह की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Cyber Crime: 53 गिरफ्तार, 56 करोड़ की ठगी का खुलासा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here