हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश गोवा: अपराह्न...

    गोवा: अपराह्न तीन बजे नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ: तेंदुलकर

    Goa: New Chief Minister will take oath at 3 o'clock: Tendulkar

    पणजी (एजेंसी)। गोवा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने सोमवार को कहा कि राज्य के नये मुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजे शपथ लेंगे। तेंदुलकर ने शहर के निकट एक रिसोर्ट में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं समझता हूं कि अपराह्न दो बजे तक सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। नये मुख्यमंत्री तीन बजे तक बाद शपथ लेंगे। तेंंदुलकर के साथ गोवा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रमोद सावंत भी थे। सावंत भी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल हैं। भाजपा मुख्यमंत्री पद के नाम पर सहमति बनाने के लिए निर्दलीय विधायकों और गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कल रात निधन हो जाने के कारण राज्य में मुख्यमंत्री का चयन करना पड़ रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।