हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home खेल मुम्बई को 5-2...

    मुम्बई को 5-2 से हराकर शीर्ष पर पहुंचा गोवा

    FC Goa

    मुम्बई ने 18वें मिनट में रॉवलिन बॉर्जेस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली (FC Goa)

    फातोर्दा (गोवा) (एजेंसी)। एफसी गोवा को अपने घर का शेर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बीते सीजन का फाइनल खेलने वाली इस टीम ने बुधवार रात अपने घर में लगातार छठी जीत के साथ हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन की अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी को 5-2 से हराया। गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास ने 20वें और 80वें मिनट में गोल किए जबकि हुगो बोउमोस ने 38वें तथा जैकीचंद सिंह ने 39वें मिनट में गोल दागा।

    • मुम्बई के मोहम्मद रफीक (87वें मिनट) का एक आत्मघाती गोल भी गोवा के खाते में जुड़ा।
    • गोवा के लिए रावलिन बार्जेस ने 18वें और बिपिन सिंह ने 57वें मिनट में गोल किए।
    • गोवा की इस सीजन में 17 मैचों में यह 11वीं जीत है

      वह 36 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हो गया है। मुम्बई के 17 मैचों से 26 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर ही बना हुआ है। मुम्बई की हार ने ओडिशा एफसी को प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने से बचा लिया। मैच में पहले 15 मिनट बीत जाने के बाद अगले पांच मिनट में एक के बाद एक दो गोल देखने को मिले। पहले मुम्बई ने 18वें मिनट में रॉवलिन बॉर्जेस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन गोवा ने दो मिनट बाद ही शानदार वापसी करते हुए कोरोमिनास के गोल के दम पर मुकाबले में 1-1 की बराबरी कायम कर ली। गोवा के इस गोल में बोउमोस का असिस्ट रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।