हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ गोहाना रैली त...

    गोहाना रैली तोड़ देगी भाजपा का घमंड : दीपेन्द्र

    Gohana rally will break BJP's pride

    झज्जर (संजय भाटिया)।
    कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र हुड्डा ने दावा किया है कि शुक्रवार को गोहाना में पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र (gohana-rally-will-break-bjps-pride) सिंह हुड्डा की रैली भाजपा का घमंड तोड़ देगी। जूनियर हुड्डा गुरूवार को बादली हलके के गांवों में रोड शो निकाल रहे थे। उन्होंने अपना रोड शो सुलौधा गांव से शुरू किया। बाद में वह हलके के अन्य गांवों से गुजरते हुए दादरी तोए,नौरंगपुर सहित अन्य कई गाँवों में पहुंचे। यहां ग्रामीणों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि गोहाना रैली भीड़ की दृष्टि से एक इतिहास रचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मंथन करना चाहिए कि उसने जनता को धोखा देने के अलावा किया क्या है। केवल मोदी के नाम पर ही पूरे देश में वोट मांगे जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतक संसदीय सीट पर जहां भाजपा ने पैराशूट से उम्मीद्वार को उतारा है,लेकिन हम ग्रासरूट से है। छोटे हुड्डा ने मौजूदा लोकसभा चुनाव को हरियाणा की सत्ता के सिंहासन के लिए सेमीफाइनल बताया और कहा कि सोनीपत व रोहतक सीट के नतीजों का प्रभाव पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि रोहतक व सोनीपत की सीट के परिणाम के बाद चंडीगढ़ में बैठी हरियाणा की भाजपा सरकार का सिंघासन डोल जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।