हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ गजब:16 माह की...

    गजब:16 माह की बछिया तीन महीने से दे रही 10 किलो दूध

    16 months old bullion giving 10 kg milk

    ऐलनाबाद(सच कहूँ न्यूज)।
    खंड ऐलनाबाद के हरचंद के बास में 16 महीने की एक बछिया बिना मां बने ही पिछले तीन माह से दूध दे रही है। सुनने पर आप को यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सत्य है। ये बछड़ी प्रति दिन 10 किलोग्राम दूध दे रही है। पूरे परिवार के साथ-साथ आस पड़ोस के लोग ये देख कर हैरान है। किसान मनीराम गोदारा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वे करीवाला गांव से एक अमरीकन नस्ल की गाय खरीद कर लाए थे, उस गाय के 20 दिन की एक बछड़ी थी। गाय का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। अब कुछ दिन पहले उस गाय की बछड़ी जो अब करीब डेढ साल की हो चुकी है अचानक थनों में दूध ले आई जिससे बछड़ी को कुछ दिक्कत हुई। पशु चिकित्सक को दिखाने पर उन्होंने कहा कि आप को इस बछड़ी का दूध निकालना पड़ेगा। चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने दूध निकाला मगर घर वालों को हैरानी तक हुई जब बछड़ी रोजना सुबह-शाम थनों में दूध लाने लगी। अब घर वाले रोज 5 किलोग्राम सुबह व 5 किलोग्राम शाम को दूध निकाल रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।