हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Gokul Setia j...

    Gokul Setia joins Congress: गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल!

    Sirsa News
    Gokul Setia joins Congress: गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल!

    Gokul Setia joins Congress: सिरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। हरियाणा में सिरसा के पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। गोकुल सेतिया के कई दिनों से कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे। वह कई दिनों से दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे। उनकी कांग्रेस में आने से साफ है कि कांग्रेस सिरसा से उनको विधानसभा से उम्मीदवार बना सकती है। गोकुल सेतिया 2019 में आजाद लडक़र गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दे चुके हैं और मात्र 602 वोट से हार गये थे। गोकुल सेतिया को उम्मीद थी अगर वह कांग्रेस से टिकट ले आयेंगे तो कांडा को टक्कर देने में आसानी होगी।

    गौरतलब है कि गोकुल सेतिया का परिवार पुराना कांग्रेसी है और उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस में थे और पांच बार विधायक रहे रहे हैं। गोकुल सेतिया की मां सुनीता सेतिया 2014 में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, मगर वह हार गयी थीं। इसके बाद भाजपा से उनके और परिवार के रिश्ते बिगड़ गये और सेतिया परिवार ने भाजपा छोड़ दी थी।

    Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर नाराज़ किसानों ने शुरु किया धर…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here