हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें गिरी, ग्राहकों के लिए सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका!

    Gold-Silver Price Today
    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें गिरी, ग्राहकों के लिए सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका!

    Gold Price Today: नई दिल्ली। कीमती धातुओं की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद रहा है। इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते 24 कैरेट सोना 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है, जबकि चांदी की दर 1.06 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से घट गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, वर्तमान में 24 कैरेट शुद्ध सोने का मूल्य 95,784 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले सप्ताह इसी दिन 98,691 रुपये था। इस प्रकार, सोने की कीमत में कुल 2,907 रुपये की गिरावट आई है। Gold-Silver Price Today

    22 कैरेट सोना भी अब 87,738 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है, जबकि पहले इसका मूल्य 90,404 रुपये था। इसी प्रकार, 18 कैरेट सोने की दर भी 74,018 रुपये से घटकर 71,838 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। समीक्षा अवधि में चांदी 1,582 रुपये सस्ती होकर 1,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 1,06,775 रुपये प्रति किलोग्राम थी। उल्लेखनीय है कि 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपये प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल-टाइम हाई) छूआ था।

    वैश्विक बाजार में भी नरमी

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई है। कॉमैक्स एक्सचेंज पर सोना 3,400 डॉलर प्रति औंस से गिरकर अब 3,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत घटकर 36 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

    कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं, जिनमें इजरायल और ईरान के बीच तनाव में कमी, वैश्विक बाजारों में स्थिरता और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी प्रमुख हैं। इन कारकों ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों से हटाकर अन्य विकल्पों की ओर मोड़ा है।

    साल की शुरुआत से अब तक की बढ़ोतरी | Gold-Silver Price Today

    हालांकि, यदि पूरे वर्ष की बात करें तो कीमतें अब भी काफी ऊंचाई पर हैं। 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 19,622 रुपये (25.76%) की वृद्धि के साथ 95,784 रुपये हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत 86,017 रुपये प्रति किलो से 1,05,193 रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है, जो 19,176 रुपये या 22.29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

    Spinal cord injury treatment: अब रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के बाद भी रहें बेफिक्र!