हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Today Gold News: सोने की कीमतों में इस सप्ताह हुई वृद्धि, चांदी 1.10 लाख के पार

    Gold News
    Today Gold News: सोने की कीमतों में इस सप्ताह हुई वृद्धि, चांदी 1.10 लाख के पार

    Today Gold News: नई दिल्ली। इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। सोना जहाँ 400 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में 2,700 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 97,511 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि एक सप्ताह पहले यह 97,021 रुपये थी। यानी बीते सप्ताह में 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर सप्ताह भर में 1,237 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। Gold News

    अन्य कैरेट की कीमत

    22 कैरेट सोना अब 89,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 88,871 रुपये था।

    18 कैरेट सोना की दर 72,766 रुपये से बढ़कर 73,133 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

    चांदी की बात करें तो, एक सप्ताह में इसकी कीमत 2,710 रुपये बढ़कर 1,10,290 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। पहले यह दर 1,07,580 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यह पहली बार है जब साप्ताहिक आधार पर चांदी की कीमत 1.10 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बंद हुई है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस मूल्यवृद्धि का मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, यूरोप और अन्य व्यापारिक साझेदार देशों पर टैरिफ लगाने जैसे निर्णयों ने बाजार में अनिश्चितता को और बढ़ाया है। ऐसे समय में, सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, जिसके चलते उनकी मांग वैश्विक स्तर पर बढ़ जाती है। लेकिन आपूर्ति सीमित होने के कारण कीमतों में तेज़ उछाल देखा जाता है।

    यदि वर्ष की शुरुआत से तुलना करें, तो 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 21,349 रुपये या 28.03% की वृद्धि के साथ 97,511 रुपये पर पहुंच गया है। इसी अवधि में चांदी की कीमत 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,10,290 रुपये हो गई है, जो कि 24,273 रुपये या 28.21% की बढ़ोतरी है। Gold News

    हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिर…